Himachal Panchayat election: चुनावी अखाड़े में भाभी ने देवर को किया चित्त, जाने कैसा रहा हाल

Himachal Panchayat election: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले (Mandi District) के धर्मपुर ब्लॉक में नगर निगम चुनाव के साथ प्रधान पद के लिए भी वोटिंग (Votes) कराई गई थी। धर्मपुर में चुनावी अखाड़े में भाभी और देवर (Bhabi aur Devar) भी मैदान में थे। यहां पर भाभी ने देवर को हराकर प्रधानी आने नाम की है। बता दें की भाभी ने देवर को 26 वोटों से हराया है। भाभी (रीता निराला) को 270 वोट मिले है। वहीं देवर राकेश कुमार (छोटू) को 245 वोट मिले। तीसरे नंबर पर लेख राज रहे। उन्हें 239 वोटों (Votes) ही मिल पाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंडप (Mandap) तहसील की टौर जाजर पंचायत में प्रधान पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे। 1300 से अधिक मतदाताओं वाली इस पंचायत में कुल 989 वोट पोल हुए। बता दें कि यहां से कुल 15 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन 4 उम्मीदवारों ने बाद में नामांकन वापस ले लिया था। सभी 11 प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन बाद में इकलौती महिला उम्मीदवार ने रीता निराला ने जीत हासिल कर परचम लहराया है।
आपको बता दें कि 11 प्रत्याशियों में गांधी राम को 32 वोट मिले। इसके अलावा, जयपाल को 33, टेक चंद को 26, पूर्व उप-प्रधान लेखराज को 239 वोट मिले हैं। इसके अलावा, चह मेहर चंद (भट्टू) को 29 वोट, नरेंद्र कुमार 14, रमन कुमार 20, राकेश कुमार को 245, रुप पाल 17 मत वोट पड़े। इसके अलावा, यशवंत सिंह को 64 वोट हासिल किए। इन सभी को इकलौती महिला प्रत्याशी रीता निराला से हार झेलनी पड़ी। वहीं चुनावी अखाड़े में 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से रीता निराला ने जीत हासिल की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS