Accident: हिमाचल के सांगला वैली में खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

Accident: हिमाचल के सांगला वैली में खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
X
Accident: हिमाचल प्रदेश के सांगला वैली में एक बोलेरो के खाई में गिरने से दो लोगों के मरने की खबर है। जबकि तीन अन्य घायल हैं। घायलों को शिमला के रामपुर में खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

Accident: हिमाचल प्रदेश के सांगला वैली में एक बोलेरो के खाई में गिरने से दो लोगों के मरने की खबर है। जबकि तीन अन्य घायल हैं। घायलों को शिमला के रामपुर में खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रणवीर (25) पुत्र सुध राम निवासी बटसेरी जिला किन्नौर और गोपाल सिंह (41) पुत्र केसरू राम निवासी डोबी तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

आपको बताते चलें कि हादसे के दाैरान गाड़ी में मालिक और चालक मौजूद था। घायलों की पहचान रोहित कुमार (21) पुत्र प्यारे लाल निवासी बटसेरी जिला किन्नौर, सुंदर कुमार (29) पुत्र वीर सिंह निवासी बटसेरी जिला किन्नौर व काहन सिंह (33) कुम्भ दास निवासी बाड़ा तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय रामपुर के लिए रेफर किया गया है, जबकि दो मृतक व्यक्तियों के शवों को किन्नौर पुलिस ने सांगला में रखा गया है, जिन्हें पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story