हिमाचल: KCC धारकों के लिए बुरी खबर, किसानों को अब देना होगा लॉकडाउन का ब्याज

हिमाचल: KCC धारकों के लिए बुरी खबर, किसानों को अब देना होगा लॉकडाउन का ब्याज
X
हिमाचल के किसान इस बार फसलों के कम मूल्य से पहले से ही परेशान थे। लेकिन सरकार ने उन्हें एक और संकट में डाल दिया है। लाकडा‍ॅउन खत्म होते ही सरकार ने किसानों पर एक और नया बोझ डाल दिया है।

हिमाचल के किसान इस बार फसलों के कम मूल्य से पहले से ही परेशान थे। लेकिन सरकार ने उन्हें एक और संकट में डाल दिया है। लाकडा‍ॅउन खत्म होते ही सरकार ने किसानों पर एक और नया बोझ डाल दिया है। प्रदेश के लाखों कर्जदार किसानों को बैंक एक के बाद एक झटका दे रही है। बैंकाें को द्वारा किसानों को मार्च और सितंबर दोनों ही अवधियों तक का किसान क्रेडिट कार्ड तहत लिए गए ऋण पर ब्याज चुकाने को कहा गया है। इस के लिए बैंकों ने किसानों को 6 महीने का समय भी दिया गया है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि किसानोें को अब ब्याज के ऊपर ब्याज देना देना होगा जिससे किसान परेशान हैं।

किसानो पर अगर तीन लाख से अधिक का कर्ज लिया हो, तो उन्हें साढ़े आठ प्रतिशत की दर से ही ब्याज देना होता है। कोविड काल में किसानों को मार्च महीने में ब्याज नहीं देने की राहत दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड में छह माह के बाद ही ब्याज की गणना की जाती है। अगर तय राशि से ऊपर ब्याज देना हो तो इसे चुकाना होता है। इसे पहले तो सितंबर तक टाला गया। अब सितंबर के ब्याज के साथ पिछले ब्याज की गणना करके किसानों के खाते ओवरड्यू कर दिए गए हैं। राहत के नाम पर उन्हें कहा गया है कि वे इसे मार्च तक चलाएं, पर उन्हें ब्याज के ऊपर ब्याज देना ही होगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक रहे सीएल कश्यप ने कहा कि किसानों को ब्याज तो देना ही होता है।




Tags

Next Story