कुल्लू में अवैध कब्जे को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, कांग्रेस विधायक के होटल के बाहर भाजपा ने दिया धरना

हिमाचल में भी इन दिनों अवैध कब्जों की मांग जोर शोर से उठाई जा रही है। कुल्लू में अवैध कब्जे को लेकर गुरुवार को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के होटल के बाहर खूब हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने हुए। एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू हुई। जब माहौल बिगड़ा तो पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के समर्थन में ढालपुर में धरना प्रदर्शन किया।
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा के लोग अवैध कब्जे को लेकर नारेबाजी कर कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर के होटल परिसर में जा पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान कुल्लू कांग्रेस की चल रही बैठक में शामिल कांग्रेस के कार्यकर्ता बाहर निकले और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बीच पुलिस के हाथ पांव फूल गए और बाद में एएसपी की अगुवाई में अतिरिक्त पुलिस पहुंची और मुश्किल से दोनों पार्टियों को समझाया। इसे बाद भाजपा के लोग बाहर निकले तब जाकर माहौल शांत हुआ है। इस दौरान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा व अमित सूद आदि मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS