Himachal Pradesh By Election Result: जुब्बल-कोटखाई सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होने से बची

Himachal Pradesh By Election Result: जुब्बल-कोटखाई सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होने से बची
X
हिमाचल प्रदेश की जुब्बल-कोटखाई विधानसभा (Jubbal-Kotkhai Assembly) पर भी कांग्रेस ने अपना कब्जा कर लिया है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6293 मतों से चुनाव जीत (Won) लिया है।

हिमाचल प्रदेश की जुब्बल-कोटखाई विधानसभा (Jubbal-Kotkhai Assembly) पर भी कांग्रेस ने अपना कब्जा कर लिया है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6293 मतों से चुनाव जीत (Won) लिया है। वहीं उन्होंने कुल 29955 वोट हासिल किए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23662 वोट मिले। भाजपा की नीलम सरैइक को मात्र 2644 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 175 वोट मिले। उपचुनाव में 176 ने नोटा दबाया है। रोहित ठाकुर की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न का माहौल है।

जुब्बल कोटखाई सीट से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर का जन्म 14 अगस्त 1974 को हुआ। रोहित जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत धार के पौटा गांव के निवासी हैं। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति रोहित ठाकुर को अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल से विरासत में मिली। वर्ष 2002 में दादा के निधन के बाद रोहित ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। रोहित ने पहली बार वर्ष 2003 में चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त की।

उस वक्त उनकी 27 साल की उम्र थी। इससे पूर्व युवा कांग्रेस में सक्रिय थे। इसके बाद 2012 में चुनाव जीता। वीरभद्र सरकार में रोहित ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। रोहित ठाकुर को अब तक अपने राजनीतिक जीवन में दो बार जीत और दो बार हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के टिकट पर उनका मुकाबला हमेशा भाजपा नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा से ही रहा। उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से बीए राजनीति विज्ञान की शिक्षा ग्रहण की।

Tags

Next Story