By-Elections: महज 96 वोटर्स को रिझाने के लिए नाव से गांव पहुंचे मंत्री सरवीण चौधरी, हर कोई हुआ हैरान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में होने जा रहे उपचुनाव के प्रचार के बीच से कांगड़ा (Kangra) से दंग करने वाली खबर सामने आई है। क्योंकि मंत्री सरवीण चौधरी फतेहपुर (Minister sarveen chaudhary) विधानसभा क्षेत्र में टापू स्थित गांव में बने बूथ के महज 96 वोटर्स को रिझाने के लिए नाव से पहुंचीं। बता दें कि मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर विधानसभा सीट (Mandi Lok Sabha seat and Fatehpur Assembly seat) समेत कुल चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसको लेकर हर सियासी दल प्रचार-प्रसार में कोई कोर कसर छोड़ता नजर नहीं आ रहा है।
इसी कड़ी में कांगड़ा जिले में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव (By-election) के प्रचार-प्रचार के बीच से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। क्योंकि कांगड़ा से मंत्री सरवीण चौधरी फतेहपुर विधानसभा इलाके के बूथ नम्बर-105 में पहुंचीं। यहां महज 96 वोटर्स हैं। पौंग डैम के मध्य में कुठेड़ गांव में यह बूथ पानी के बीच टापू पर स्थित है। गांव जाकर सरवीण चौधरी द्वारा ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। साथ ही मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन मांगा।
लोगों के बीच सरवीण चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीब लोगों को फ्री राशन उपलब्ध कराया है। बजुर्गों को पेंशन दे रही है। हर घर गैस सिलेंडर की सुविधा दी गई है। ये भी बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विभिन्न आवास बनवाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित कर दिए हैं।
मंत्री सरवीण चौधरी ने बेरोजगारी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि कांग्रेस के दौर में तो एक कांग्रेस नेता तो बेरोजगारों की बड़ी फौज लेकर पूरे राज्य में घूमा करते थे। इसलिए वो ही बताएंगे कि कांग्रेस ने बेरोजगार की समस्या के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस दौरान मंत्री सरवीण के साथ बूथ प्रभारी सुरेन्द्र चौधरी, शमशेर सिंह, राजेन्द्र कुमार सोनु, केयर सिंह, प्रचारक केबल कृष्ण जरियाल आदि मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS