दो पूर्व विधायक समेत 12 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

दो पूर्व विधायक समेत 12 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस
X
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो पूर्व विधायकों समेत लगभग एक दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए किए हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो पूर्व विधायकों समेत लगभग एक दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किए किए हैं। कमेटी ने बताया कि इन विधायकों और कार्यकर्ताओं पर पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस पार्टी ने इन्हें मंडी जिले में उपजे विवाद के लिए उत्तरदायी माना है। पार्टी ने पूर्व विधायक मनसा राम व सोहन लाल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव चंपा ठाकुर, विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर व लाल सिंह कौशल, मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक ठाकुर, राज्य किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगदीश रेड्डी, प्रदेश सचिव जीवन लाल ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव संजीव गुलेरिया, ब्लाक ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वीना शर्मा के साथ ही पूर्व पदाधिकारी विजय पाल ठाकुर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की है। पार्टी ने मंडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इन कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं।

पार्टी ने 15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है, नोटिस का जवाब संतोषजनक ना पाए जाने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। हिमाचल के कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि पार्टी में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। पार्टी में मचे घमासान के बाद कांग्रेस अनुशासन समिति की 2 जुलाई को होने वाली बैठक काे भी स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में आज अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों पर चर्चा होनी थी लेकिन अब बैठक स्थगित हो गई है।


Tags

Next Story