Covid-19: हिमाचल में अब घर-घर तलाशे जाएंगे कोरोना के मरीज, 25 नवंबर से शुरू होगा अभियान

Covid-19: हिमाचल में अब घर-घर तलाशे जाएंगे कोरोना के मरीज, 25 नवंबर से शुरू होगा अभियान
X
हिमाचल प्रदेश में काेरोना महामारी के बढ़ते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने 25 नवंबर से हिम सुरक्षा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। अब सरकार घर-घर जाकर काेरोना के मरीजों की जांच करेगी।

हिमाचल प्रदेश में काेरोना महामारी के बढ़ते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने 25 नवंबर से हिम सुरक्षा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। अब सरकार घर-घर जाकर काेरोना के मरीजों की जांच करेगी। पुरे प्रदेश भर में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं और इसके लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है। 27 दिसंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा।गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महीने अभी तक 160 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 दिनों में 9000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

शिमला, मंडी, कुल्लू में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर सरकार की चिंता भी बढ़ गई। लोग भी टेस्ट करवाने में कम रुचि दिखा रहे हैं, जिससे मौतें भी बढ़ रही हैं। विवाह व अन्य समारोहों ने दिक्कतों में और इजाफा कर दिया है। ऐसे में अब सरकार ने एक बार दोबारा राज्य में घर-घर जाकर कोविड मरीजों को ढूंढने का प्लान तैयार किया है। इस प्रोग्राम को हिम सुरक्षा का नाम दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। घर-घर जाकर मरीजों को तलाश करने के लिए टीम गठित की गई है, इसमें आशा वर्कर, आयुर्वेद विभाग के फार्मासिस्ट और आंगनबाड़ी वर्कर को शामिल किया गया है। ये घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ करेंगे। किसी मेें कोविड के लक्षण मिलते हैं, तो उनके सैंपल लिए जाएंगे और अस्पताल जांच के लिए भेजे जाएंगे। तब तक वह शख्स बाहर नहीं जा पाएगा, जब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती है। पॉजिटिव आने पर जरूरत के अनुसार मरीज को अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।

Tags

Next Story