हिमाचल प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार, लिफ्ट देने के नाम पर विवाहित महिला से 7 लोगों ने किया बलात्कार

हिमाचल प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार, लिफ्ट देने के नाम पर विवाहित महिला से 7 लोगों ने किया बलात्कार
X
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि लिफ्ट देने के नाम पर 32 साल की एक विवाहिता के साथ सात लोगों ने बलात्कार किया है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि लिफ्ट देने के नाम पर 32 साल की एक विवाहिता के साथ सात लोगों ने बलात्कार किया है। बता दें कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लिफ्ट देने के नाम पर हुई दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक, महिला बनोई इलाके के पास बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। इसके बाद वो लोग महिला को सलोल क्षेत्र के पास एक फार्म में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया गया। महिला ने कहा कि सात लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि कांगड़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि महिला तीन बच्चों की मां है और पति से अलग रहकर उनका लालन-पालन करती है।

Tags

Next Story