हिमाचल: बाहरी राज्यों के लिए जल्द सरकारी बसें चलाने की तैयारी में सरकार

हिमाचल: बाहरी राज्यों के लिए जल्द सरकारी बसें चलाने की तैयारी में सरकार
X
हिमाचल में कोरोना काल के पांच महीनों के दौरान 278 करोड़ रुपए का नुकसान हिमाचल पथ परिवहन निगम को झेलना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम घाटे पर भी बसों को चलाने जा रही है।

हिमाचल में कोरोना काल के पांच महीनों के दौरान 278 करोड़ रुपए का नुकसान हिमाचल पथ परिवहन निगम को झेलना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम घाटे पर भी बसों को चलाने जा रही है। प्रदेश में 50 फीसदी एचआरटीसी रूट्स घाटे पर चल रहे हैं। विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अंदर करीब 1700 रूट पर 100 फीसदी सीट के साथ बस चलाई जा रही है। विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

अब प्रदेश से पड़ोसी राज्यों के लिए जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होगी। हालांकि, दिल्ली के लिए बसें चलाने को लेकर संशय है, लेकिन 5 राज्यों के लिए सरकार जल्द ही बसें चलाने जा रही है। हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने यह जानकारी दी है।

हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि बाहरी राज्यों के लिए भी बहुत जल्द बस सेवाएं बहाल की जाएंगी। पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के लिए बस सेवाएं बहाल करने को पड़ोसी राज्यों से हरी झंडी मिल चुकी है। लेकिन, दिल्ली के लिए अभी संशय है। दरअसल, परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर एचआरटीसी अधिकारियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में गहन चर्चा हुई है।


Tags

Next Story