हिमाचल न्यूज: कांगड़ा में नाबालिग से गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, छह आरोपी दबोचे

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें की और उसके निजी अंगों का वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ़्तार किया है। कांगड़ा जिले के एसपी विमुक्त रंजन ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार,यह चार जुलाई की घटना है। कांगड़ा के नगरोटा नगवांं के मस्सल इलाक़े का यह मामला है। किशोरी स्कूटी पर जा रही थी। इस दौरान उसके साथ एक लड़का भी था। आरोपियों ने किशोरी को रोक कर रास्ते में उससे दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। इस दौरान दोनों को इन आरोपियों ने धमकाया। बाद में लड़की के प्राइवेट पार्ट का वीडियो बना डाली और लड़के के साथ बदसलूकी भी की। आरोपियों ने इसके बाद लड़की को वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की।
एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गैंगरेप और प़ॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी एक ही गांव के हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो भी बनाया गया है और यदि इस वीडियो को वायरल करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS