कांगड़ा में बारिश से दो मकानों की छत गिरी, प्रधान ने किया रहने का अस्थाई प्रबंध

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में बारिश से कच्चे मकानों की दीवार कमजोर होने लगी है। कांगड़ा में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में तबाही का भयावह मंजर दिख रहा है। इसी कड़ी में कांगड़ा के सहौड़ा गांव के दो परिवार बेघर हो गए हैं। भारी बारिश के चलते बुधवार को ग्राम पंचायत सोहड़ा में दो भाइयों को स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। पंचायत प्रधान ने इन परिवारों के रहने का अस्थायी प्रबंध किया है। तहसीलदार कांगड़ा विजय कुमार सांगा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे यह घटना पेश आई।
हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान दोनों परिवारों का कोई भी सदस्य अंदर मौजूद नहीं था अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी। इस घटना में इनका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है व संबंधित पटवार सर्किल के पटवारी के माध्यम से उन्हें 10 हजार रुपए की फौरी राहत दे दी गई है। बता दें कि जिला में सोमवार से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश का दौर जारी है। कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS