हिमाचल प्रदेश में 111 किलोग्राम चरस बरामद, पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में 111 किलोग्राम चरस बरामद, पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी
X
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 111 किलोग्राम चरस जब्त की गई है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि 111 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 111 किलोग्राम चरस जब्त की गई है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि 111 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया, जो राज्य में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। पुलिस महानिदेशक कुंडू ने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस ने खुफिया सूत्रों से जानकारी हासिल करने के बाद चरस के इस अड्डे पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने 111 किलो से ज्यादा चरस बरामद की। इसकी कीमत बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पकड़ी गई चरस हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी सबसे बड़ी चरस खेप है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बता दें इससे पहले पुलिस ने बीते साल एक साथ 42 किलो चरस बरामद की थी जोकि पिछले 17 सालों में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी खेप थी। उधर आनी में भी पुलिस ने करीब साढ़े चार किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में पहली बार इतनी इतनी चरस बरामद की गई है।

Tags

Next Story