Himachal Tourist Place : बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटकों ने किया मनाली का रूख

Himachal Tourist Place : बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटकों ने किया मनाली का रूख
X
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से पर्यटकों ने हिमाचल का रूख किया है। लगभग 8 महिने के बाद मनाली में पर्यटकों को आते देखा गया है। बर्फ की चादर को सैलानी दिनों दिन यहां देखने के लिए आ रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से पर्यटकों ने हिमाचल का रूख किया है। लगभग 8 महिने के बाद मनाली में पर्यटकों को आते देखा गया है। बर्फ की चादर को सैलानी दिनों दिन यहां देखने के लिए आ रहे हैं। बर्फबारी के चलते घाटी में सर्दियों के दस्तक देते ही जंहा ठंड ने अपना कहर बरपाना आरम्भ कर दिया है, वहीं मनाली सहित आस पास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी का दौर आरम्भ हो गया है। मनाली सहित इसके आस पास के क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी से समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई है।

घाटी के तापमान में सुबह शाम गिरावट भी देखी जा रही है। मनाली सहित आस पास के क्षेत्रों में हुई बीते दिनों बर्फबारी ने सभी के चेहरों पर रौनक ला दी है। घाटी में हुई से एक बार फिर मनाली में पर्यटकों के आने सिलसिला आरम्भ हो गया है।

वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी इस बर्फबारी से काफी उम्मीदें हैं। मनाली में हुई ताजा बर्फबारी से जहां समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। वहीं दूसरी और पर्यटक इस ठंड का लुत्फ लेने के लिए मनाली पंहुच रहे हैं। मनाली में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ से जहां अब एक बार फिर रौनक लौट आई है और मनाली का मॉल रोड पर्यटकों से गुलजार हो गया है। वहीं, मनाली के साथ लगते पर्यटन स्थलों में भी पर्यटक खूब मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं।

बात करें यदि पर्यटन स्थल सोलंगनाला की तो यह स्थान हमेशा से ही पर्यटकों की पसंदीदा जगह रहा है और इन दिनों यंहा पर पर्यटकों की खासी भीड देखने को मिल रही है। पर्यटक यहां पर पंहुच कर बर्फ के बीच खूब अटखेलियां कर रहे और साहसिक गतीविधियों का भी जमकर लुत्फ ले रहें हैं। बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं।

Tags

Next Story