वायरल न्यूज: पेग लगाकर दूल्हा पहुंचा मंडप, दुल्हन ने शादी से किया मना

मंडी जिले में एक शादी समारोह में दूल्हे के शराब पीकर जाने से दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया है। मामला देर रात का बताया जा रहा है। दुल्हन के इस फैसले के बाद दूल्हा बने युवक और बारातियों को वहां से बैरंग लौटना पड़ा है। जानकारी के अनुसार वर पक्ष धूमधाम से बारात लेकर लड़की वालों के यहां गए थे। वहां वधू पक्ष ने बारातियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन जब दूल्हा मंडप में बैठने लगा तो नशे में होने के कारण झूमने लगा। यह देखकर वधू पक्ष के लोगों ने शादी के लिए इनकार कर दिया।
सज-संवर कर लग्न वेदी में बैठी दुल्हन ने खुद भी अपनी आंखों से सच्चाई की तस्दीक कर लेना चाहा तो पाया कि दूल्हा नशे में झूम रहा था। दूल्हे की यह हालत देखकर दुल्हन ने तत्काल उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से लग्न मंडप और वहां आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया। दूल्हे के परिवार, रिश्तेदारों और वधू पक्ष सबने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन वो अपने इरादे से टस से मस नहीं हुई।
आखिर में निराश हो कर लड़के वालों को बारात वापस लौटानी पड़ी। बारातियों के अनुसार यह शादी लड़के और लड़की की सहमति से तय हुई थी। बहरहाल, हर तरफ इस दुल्हन और उसके निर्णय की चर्चा है, सभी लोग उसके साहस की सराहना कर रहे हैं। अब हर तरफ लड़की के साहस की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की एक दूसरे को काफी दिनों से जानते थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS