Mausam ki Jankari: हिमाचल में 27 तक साफ रहेगा मौसम, धर्मशाला में एक डिग्री तक लुढ़का पारा

Mausam ki Jankari: हिमाचल में 27 तक साफ रहेगा मौसम, धर्मशाला में एक डिग्री तक लुढ़का पारा
X
Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 27 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहने की संभावना जताई गई है,

Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 27 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन इस अवधि में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा।

हालांकि दिन के समय आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए थे, मगर कुछ भी देर में ये छंट भी गए। ऐसे में दोपहर बाद शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। हमीरपुर, भुंतर व कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

इसके अलावा डलहौजी, चंबा, बिलासपुर और धर्मशाला में एक डिग्री तक पारा लुढ़का है। सुंदरनगर, ऊना और कांगड़ा को छोड़ कर समूचे प्रदेश के तापमान में गिरावट आंकी गई है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान भी मौसम साफ बना रहा, मगर इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा गिरावट आई है। राज्य के केलांग, कल्पा, मनाली और कुफरी में रात के समय लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 27 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर चटक धूप खिली रहेगी। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

Tags

Next Story