Mausam Ki Jankari: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियां शुरु, चंबा के साच पास पर हल्की बर्फबारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियां शुरु, चंबा के साच पास पर हल्की बर्फबारी
X
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियां शुरु हो चुकी है। बता दें कि इस वर्ष किलाड़-चम्बा मार्ग का निरीक्षण 4 जुलाई को किया गया था और 6 जुलाई से इस मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हुई थी।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियां शुरु हो चुकी है। बता दें कि इस वर्ष किलाड़-चम्बा मार्ग का निरीक्षण 4 जुलाई को किया गया था और 6 जुलाई से इस मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हुई थी। अब 110 दिन के बाद 23 अक्तूबर को साच पास पर बर्फबारी के बाद सुरक्षा की दृष्टि से यह बस सेवा बंद करने का फैसला लिया गया। बता दें कि इस मार्ग पर प्रति वर्ष 15 अक्तूबर को बस सेवा बंद कर दी जाती है, मगर इस वर्ष मौसम को देखते हुए निगम ने पांगी प्रशासन के आदेशानुसार व मौसम अनुकूल रहने पर कुछ दिन और इस मार्ग पर अपनी सेवा प्रदान की थी।

प्रदेश में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को रोहतांग पास के अलावा, चंबा के साच पास पर बर्फबारी हुई है। इसी कड़ी में केलांग डिपो ने किलाड़-चम्बा वाया साच पास मार्ग पर बस सेवा बंद कर दी है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक महीने तक मौसम ड्राई रहेगा।

सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल स्पीति के के लॉन्ग में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बात राजधानी की जाए तो यहां भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच चुका है। पोस्ट मानसून में प्रदेश में सितंबर के पहले हफ्ते में ही बारिश हुई है। उसके बाद से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। करीब 2 साल बाद ऐसा हुआ है की सितंबर और अक्टूबर माह में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई हो और नवंबर में भी बारिश होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

Tags

Next Story