Mausam Ki Jankari: हिमालच में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमालच में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना
X
mausam ki jankari: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से अब लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। कुल्लू जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

mausam ki jankari: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से अब लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। कुल्लू जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के लगातार खराब बने रहने की संभावाना है।कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों में और अधिक बारिश हो सकती है। ब्यास नदी के साथ सहायक नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दर्जनभर सड़कों पर कई घंटों तक आजावाही प्रभावित रहने के लोगों को परेशान होना पड़ा है। मौसम विभाग ने जिले में अभी और बारिश होने का अलर्ट किया है। येलो अलर्ट को देखते हुुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

रोहतांग के साथ ऊंची पहाडिय़ों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। उल्लेखनीय है कि लगातार बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। घाटी में इन दिनों सेब का तुड़ान हो रहा है। सेब का बेहतर साइज व रंग न होने से बागवानों को चिंता सता रही है। ऐसे में बारिश सेब का साइज बढ़ाने में कारगर साबित होगी। वहीं, किसानों के लिए भी बारिश राहत बनकर बरसी है। बारिश से टमाटर, मक्की, राजमा आदि फसलों को लाभ होगा।


Tags

Next Story