टोंस नदी में नहाने गए भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

टोंस नदी में नहाने गए भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
X
उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर बहने वाली टोंस नदी में सियासु के समीप शिलाई के एक प्रसिद्ध व्यापारी और भाजपा नेता के डूबने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर बहने वाली टोंस नदी में सियासु के समीप शिलाई के एक प्रसिद्ध व्यापारी और भाजपा नेता के डूबने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है की शिलाई भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित व्यवसायी महेंद्र सिंह नेगी एक शादी में शरीक होने गये थे। इसी बीच रविवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे महेंद्र अपने दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने चले गए और अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और प्रशासन की टीमों द्वारा टोंस नदी के दोनों छोर में सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। प्रशासन और ग्रामीणों की कई संयुक्त टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार देर शाम मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि, अंधेरा होने की वजह से रात करीब 8 बजे सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा था। सोमवार सुबह सूर्योदय के बाद से दुबारा पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर टोंस नदी के दोनों किनारों में तलाशी अभियान चलाए हुए है। अभी तक लापता शख्स का कुछ पता नहीं चल पाया है। महेंद्र सिंह नेगी उर्फ़ बाजा बशवाल शिलाई के एक प्रतिष्ठित और प्रसिद्द कारोबारी होने के साथ-साथ राजनीती में भी अकसर सक्रिय देखे गए है। समूचा क्षेत्र इस घटना की जानकारी के बाद से स्तब्ध है और सभी लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे है।

Tags

Next Story