HP: दिल्ली से आज हिमाचल पहुंचेंगी एचआरटीसी की 14 बसें

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर लौटने लगी हैं। गुरुवार को भी दिल्ली से कई बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची है। पथ परिवहन निगम ने दिल्ली से हिमाचल आने वाली बसों की संख्या बढ़ाई है। शुक्रवार को 14 बसें यात्रियों को लेकर हिमाचल आएंगी। प्रदेश से यात्रियों को लाने के लिए एक दिन पहले बसें रवाना हो रही है। गुरुवार को भी दिल्ली के लिए बसें भेजी गई है, जो शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेंगी।
प्रदेश के 10 डिपो से 14 बसें रवाना की गई हैं, इसमें पालमपुर से दो, पठानकोट से एक, बैजनाथ से दो, धर्मशाला से एक, हमीरपुर से दो, देहरा से एक, ऊना से एक, बिलासपुर से एक, मंडी से दो और सरकघाट से एक बस रवाना की गई है। यह बसें शुक्रवार को दिल्ली से सवारियों के अनुसार चलेंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की डिमांड के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बसों का संचालन किया जा रहा है।
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश से इंटर स्टेट रूटों पर कम बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान बसों में ज्यादा भीड़-भड़ाका न हो और यात्रियों को बसों में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़, इसके लिए निगम द्वारा स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम प्रबंधन द्वारा स्पेशल बसों का संचालन 11 नवंबर से आरंभ कर दिया गया है, जिन्हें यात्रियों की डिमांड पर चलाया जा रहा है।
दिल्ली से प्रदेश आने वाली बसें वाया चंडीगढ़ होकर आ रही हैं, ताकि अन्य रूटों को भी कवर किया जा सके। निगम प्रबंधन द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में डिमांड के आधार पर बसें भेजी जा रही हैं, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को घरों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS