राज्य के सेब उत्पादक क्षेत्रों से 15 लाख से अधिक सेब बॉक्स देश की अलग-अलग मंडियों में पहुंचे

राज्य के सेब उत्पादक क्षेत्रों से 15 लाख से अधिक सेब बॉक्स देश की अलग-अलग मंडियों में पहुंचे
X
राज्य के सेब उत्पादक क्षेत्रों से 15 लाख से अधिक सेब बॉक्स देश की अलग-अलग मंडियों में पहुंच चुके हैं। बागबानी विभाग के अनुसार अब तक 15 लाख 83 हजार सेब बॉक्स मडिय़ों में पहुंच चुके हं।

हिमाचल के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से फसल मार्केट में पहुंचने से सेब सीजन ने गति पकड़ ली है। फल मंडियों को रोजाना हजारों की संख्या में सेब की पेटियां पहुंच रही हैं। इसके चलते फल मंडियों में चहल-पहल बढ़ गई है। राज्य के सेब उत्पादक क्षेत्रों से 15 लाख से अधिक सेब बॉक्स देश की अलग-अलग मंडियों में पहुंच चुके हैं। बागबानी विभाग के अनुसार अब तक 15 लाख 83 हजार सेब बॉक्स मडिय़ों में पहुंच चुके हं।

राज्य सरकार ने अभी तक मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सेब के प्रापण के लिए 195 एकत्रिकरण केंद्र खोले हैं। इनमें 106 केंद्र एचपीएमसी और 89 हिमफेड द्वारा खोले गए हैं। मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत अभी तक एचपीएमसी और हिमफेड द्वारा सेब का प्रापण किया जा रहा है। मौजूदा सेब सीजन में मंडियों में अभी भी रॉयल सेब 400 से 2800 रुपए तक बिक रहा है, जबकि स्पर वैराइटी का सेब 400 से 3200 रुपए तक बिक रहा है। मौजूदा सेब सीजन के दौरान बागबानों को सेब के रिकॉर्डतोड़ दाम मिले थे। सीजन के रफ्तार पकड़ते ही दामों में हल्की गिरावट आई थी, मगर मौजूदा समय में भी बागबानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

Tags

Next Story