HP: सीएम जयराम के बाद अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भी जाएंगे दिल्ली

HP: सीएम जयराम के बाद अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भी जाएंगे दिल्ली
X
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के बाद अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, वह एक आधिकारिक दौरे के चलते दिल्ली जा रहे हैं। वह विदेशी मसले से संबंधित एक कमेटी की मीटिंग में भाग लेंगे।

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के बाद अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, वह एक आधिकारिक दौरे के चलते दिल्ली जा रहे हैं। वह विदेशी मसले से संबंधित एक कमेटी की मीटिंग में भाग लेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिल सकते हैं। 11 नवंबर को सांसद सुरेश कश्यप दिल्ली दौरे पर जाऐंगे। 12 नवंबर को वह नाहन में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में दिल्ली से लौट आए हैं। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली बुलाया था। उनसे प्रदेश में सरकार और संगठन में तालमेल बनाने के मामले पर बातचीत की थी। अब बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली के इस दौरे के भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी मंगलवार को हिमाचल आने का दौरा रद्द हुआ है। इसे भी प्रदेश में इन दिनों चल रही सियासी हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है। मिशन रिपीट के लिए भाजपा हाईकमान हिमाचल में सरकार और संगठन को और कमर कसने और तालमेल बनाने के निर्देश दे चुका है। चर्चा तो प्रदेश में मंत्रियों के विभागों में फिर फेरबदल होने तक की चली हुई है। कुछ मंत्रियों की कुर्सियों तक को संकट में बताया जा रहा है।

Tags

Next Story