हिमाचल न्यूज: सेब के दाम में आया उछाल, बागबानों के चहरे खिले

हिमाचल में रॉयल सेब के दामों में फिर से उछाल आया है। रॉॅयल सेब के दाम 500 से 2600 रूपये तक पहुंच गया है। रॉयल सेब के दामों में शनिवार के मुकाबले 200 रुपए तक का उछाल आया है। हालांकि सेब की अन्य वैरायटी में बीते दिन के मुकाबले ज्यादा उछाल नहीं आया है, मगर रॉयल सेब के दामों में बढ़ोतरी होने से बागबानों के चेहरे खिल गए हैं। बता दें कि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में रॉयल सेब की ज्यादा पैदावार होती है।
जिला शिमला की फल मंडियों की बात की जाए तो रविवार को जिला की विभिन्न फल मंडियों में 42 हजार 922 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। ढली मंडी में 7150, पराला मंडी में 24 हजार 977, नारकंडा फल मंडी में 10 हजार 372, नेरवा में 423 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। शिमला की ढली मंडी में रॉयल सेब 800 से 2600 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बिका है। इसके अलावा रैड गोल्डन 700 से 1400, स्पर सेब 2000 से 2600 और गोल्डन सेब 500 से 600 रुपए तक बिका है। नारकंडा फल मंडी में स्पर सेब 2700 से 2800 रुपए तक बिका है। राज्य में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से रॉयल सेब मार्केट में आना आरंभ हो गया है। ऐसे में मार्केट में अराइवल के आंकड़ों में उछाल आया है। फल मंडियों में रोजाना काफी संख्या में सेब बॉक्स पहुंच रहे हैं। अराइवल के आंकडे़ में उछाल आने से फल मंडियों में चहल-पहल बढ़ गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS