Himachal News: प्रदेश में सेब सीजन अंतिम पड़ाव पर, कुछ सेब मंडियों में पहुंचना बाकी

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन अब सिमटने लगा है। राज्य के ऊंचाईं वाले क्षेत्रों में भी सेब सीजन अतिम चरण में चल रहा है। राज्य के उक्त क्षेत्रों से भी अब नाममात्र सेब मार्किट में पहुंचना शेष है। फल मंडियों को भेजे जाने वाले आकड़ें की बात करें, तो उक्त आंकड़ा सिमट कर 35 से 40 हजार तक पहुंच गया है। मौजूदा सेब सीजन के दौरान अभी तक केवल मात्र एक करोड़ 58 लाख सेब बाक्स मार्किट में पहुंचे हैं।
अगर गत सेब सीजन के बात की जाए, तो उक्त आंकडा 2 करोड़ 93 लाख था। इस साल गत सेब सीजन के मुकाबले अभी तक एक करोड़ 35 लाख कम सेब बाक्स का उत्पादन दर्ज किया जा रहा है। साल 2018 की बात करें, तो अभी तक एक करोड़ 49 लाख सेब बॉक्स मार्केट में पहुंच चुके थे। प्रदेश में सेब सीजन आखिरी चरण में चल रहा है। अब केवल मात्र ऊंचाई वाले क्षेत्रों से ही सेब बॉक्स मार्केट में आने है। ऐसे में मौजूदा सेब सीजन के दौरान भी गत सालों के मुकाबले कम उत्पादन होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
प्रदेश में कोल्ड स्टोरों में स्टोर सेब बॉक्स के आकड़ों को जोड़ कर प्रदेश में सवा दो करोड़ तक के उत्पादन की उम्मीदें जताई जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल लावरिग के दौरान ही कड़ाके की ठंड और बारिश पड़ गई थी, जिससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सेब के पौधों में सेब के पौधों में सेटिंग प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ा था। इसके बाद भी राज्य में ओलावृष्टि से सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा था। ऐसे में राज्य कोविड काल में सेब का कम उत्पादन आंका जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS