हिमाचल प्रदेश में इन पदों के लिए होने जा रही है थल सेना की भर्ती, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश में भारतीय सेना की भर्ती होने जा रही है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने दी उन्होंने बताया कि थल सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए जिला हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना के लिए युवाओं की भर्ती पहली मार्च से 16 मार्च तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सेना में धर्म गुरू और हवलदार (एसएसीए सर्वेयर ऑटोमेटेड काटोग्राद्बक्तर) पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी, जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश, केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के (जिला गुडगांव, मैवात, पलवल और फरीदावाद के ) उम्मीदवार भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की वेबसाईट पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से पंजीकरण शुरू हो गया है। भर्ती के इच्छुक पात्र युवा सेना की इस वेबसाइट पर 13 फरवरी तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
भर्ती रैली का आयोजन कोविड-19 कोरोना वायरस से संबंधित सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती के इच्छुक पात्र युवा भर्ती के संबंध में किसी भी दलाल या धोखाबाजों के झांसे में न आए और ग्राउंड टेस्ट के दौरान किसी भी प्रतिबंधित दवाई का प्रयोग न करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS