भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हिमाचल, कई मंत्रियों ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर को दो दिनों के दौेेरे पर हिमाचल पहुंचे हैं। पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव में जीत के बाद यहां भेजा है। जगत प्रकाश नड्डा अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहुंचे हैं। चंडीगढ़ से सीएम भी उनके साथ कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा यहां कार्यकर्ताओं को लगभग 15 मिनट तक तक संबोधित करेंगे। राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने भी यहां पहुंचकर उनका स्वागत किया।
प्रोग्राम को भव्य बनाने के लिए जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मैदान में डटे रहे। जेपी नड्डा का एम्स में चल रहे कार्य के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद एम्स के काम को लेकर अधिकारियों से बैठक भी करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मंत्रियों, विधायकों से लेकर सभी नेताओं के साथ लंच होगा।
सभी कार्यक्रमों के समाप्त होने के बाद जेपी नड्डा अगले दिन श्री नयना देवी माता मंदिर से लेकर अन्य मंदिरों में दर्शन करेंगे। उसके बाद रविवार को उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।आपको बताते चलें कि जेपी नड्डा का यह कार्यक्रम काफी पहले से ही तय था लेकिन बिहार चुनाव की वयस्ता के चलते वे हिमाचल नहीं पहुंच सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS