मनाली से नववर्ष मनाकर दिल्ली लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

मनाली से नववर्ष मनाकर दिल्ली लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो की हालत नाजुक
X
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नए साल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों के मरने की खबर है। हादसा इतना खतरनाक था कि देखकर लोगों के होश उड़ गए।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नए साल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों के मरने की खबर है। हादसा इतना खतरनाक था कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। हादसे में मारे गए लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं। जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार सोलन जिला के नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर झिड़ी वाला के पास एक कार खाई में गिर गई।

कार सवार पांच लोग नए साल का जश्न मनाकर मनाली से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों को पीजीआई रैफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जूट गई है।

हर साल प्रदेश में नववर्ष पर ऐसी ही दुर्घटना देखने को मिलती है। अकसर लोग हाईस्पीड या वहां के लोकल ना होने के कारण हादसों का शिकार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story