हिमाचल: प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने गुरुवार को राजीव भवन में पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार कृषि संबंधित विधेयक तत्काल वापस ले। इस विधेयक से देश के करोड़ों किसानों का भला नहीं होगा। सरकार यह तय करती कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम में किसानों की फसल कोई भी नहीं खरीदेगा।शुक्ला ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है।
केंद्र और राज्य सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह से विफल रही है। साधारण बीमारियों तक का इलाज अस्पतालों में नहीं हो रहा है। कोरोना संक्रमण से जूझ रही एक महिला ने शिमला में आत्महत्या कर ली है। यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। नव नियुक्त प्रभारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आम लोग कांग्रेस का खुलकर समर्थन करे ताकि कांग्रेस सत्ता में आ कर देश के विकास को गति दी जा सके। उन्होंने है कि वह भले ही दिल्ली में रहेंगे परंतु उनकी नजर हिमाचल कांग्रेस पर रहेगी। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और किसी भी प्रकार का किसी में कोई मतभेद नहीं है।
इससे पहले राजीव भवन में 3.16 बजे प्रभारी राजीव शुक्ला का खूब गरमजोशी और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभागार में पार्टी विधायकों पदाधिकारियों की बैठक आरंभ हुई। राजीव भवन आने से पहले शुक्ला पीटरहाफ गए और वहां पर भोजन किया। पीटरहाफ से पूर्व शोघी में 2.30 बजे शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने विधायक विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में प्रभारी शुक्ला का स्वागत किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS