हिमाचल में कोरोना ग्राफ में हुआ सुधार, एक्टिव मरीजों की संख्या दो हजार के करीब

हिमाचल में कोरोना ग्राफ में हुआ सुधार, एक्टिव मरीजों की संख्या दो हजार के करीब
X
हिमाचल प्रदेश में कोरोना ग्राफ में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2000 से नीचे चली गई है।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना ग्राफ में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2000 से नीचे चली गई है। लगातार स्थिति में सुधार होने से स्वास्थ्य विभाग और सरकार भी राहत की सांस ले रहे हैं।

उधर, रविवार को हिमाचल में संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 19 मामले कांगड़ा जिला में सामने आए हैं। इसके अलावा ऊना से 16, सोलन में दस, मंडी में सात, चंबा और शिमला में पांच-पांच, हमीरपुर में तीन तथा किन्नौर और कुल्लू में एक-एक मामला सामने आया है। इन नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना पीडि़तों की कुल संख्या अब 55686 तक पहुंच गई है।

राहत की बात यह है कि रविवार को 433 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं और राज्य में अब तक ठीक होने वालों की संख्या 52876 हो गई है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश में अब भी कोरोना के 1830 एक्टिव मरीज हैं। वहीं रविवार को कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन मौतें जिला कांगड़ा और एक-एक मौत ऊना-हमीरपुर और मंडी में हुई है। इसके साथ कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 932 हो गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रविवार को 5466 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से खबर लिखे जाने तक 5083 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि 53 सैंपल्स की पॉजिटिव। इसके अलावा 330 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी थी। रविवार को मिले बाकी पॉजिटिव शनिवारके शेष सैंपल्स की जांच में से हैं।

Tags

Next Story