हिमाचल में कोरोना मरीजों की खेर नहीं: हिम सुरक्षा अभियान आज से शुरू, अब घर-घर ढूंढे जाएंगे कोरोना मरीज

हिमाचल में कोरोना मरीजों की खेर नहीं: हिम सुरक्षा अभियान आज से शुरू, अब घर-घर ढूंढे जाएंगे कोरोना मरीज
X
हिमाचल में सरकार के फैसले के बाद आज से हिम सुरक्षा अभियान शुरू होने जा रहा है। आज से घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मरीजों की जांच करना शुरू कर देंगे। यह अभियान 27 दिसंबर तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा।

हिमाचल में सरकार के फैसले के बाद आज से हिम सुरक्षा अभियान शुरू होने जा रहा है। आज से घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मरीजों की जांच करना शुरू कर देंगे। यह अभियान 27 दिसंबर तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को शामिल कर लगभग 8000 टीमें होंगी, जो लोगों के स्वास्थ्य मापदंडों के बारे में घर-घर जाकर सूचना एकत्रित करना सुनिश्चित करेंगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के लोगों से बीमारियों और स्वास्थ्य मापदंडों के बारे में उचित जानकारी प्रदान कर स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग देने का आग्रह किया। इस अभियान के तहत न केवल लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों को खोजा जाएगा, बल्कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। इससे रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जागरुकता पोस्टर का भी विमोचन किया।

स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने इस अभियान की मुख्य विशेषताओं से अवगत करवाया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. रवि शर्मा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक बीबी कटोच भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Tags

Next Story