निगम के होटलों ने लॉकडाउन के दौरान कमाए लाखों रूपये, जानें कैसे

हिमाचल प्रदेश में निगम के होटलों ने लॉकडाउन ने दौरान भी अच्छी कमाई की है। निगम के होटलों में स्वास्थ्य विभाग, सरकारी कर्मचारियों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया करता था। यहां निगम ने अपने होटलों को पेड क्वारंटीन बनाया था। निगम को एक ही होटल से एक माह में करीब चार से पांच लाख की कमाई की गई है। अभी भी निगम के कुछ होटलों में पेड क्वारंटीन सेंटर मौजूद हैं।
जहां स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों को पैसे देकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण रोकने को मार्च से प्रदेश में लॉकडाउन लगाया था। सब कुछ बंद होने से प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है। अभी भी होटल कारोबारी इससे उबर नहीं पाए हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पर्यटन निगम के पांच होटल हैं, जिन्हें पेड क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था।
मार्च से लगे लॉकडाउन में पर्यटन निगम ने करीब एक करोड़ से ज्यादा का पैसा कमाया है। निगम के होटलों में एक दिन में लोगों से करीब दो हजार रुपये लिए जा रहे थे। इससे एक होटल की महीने में करीब पांच लाख की कमाई हो रही थी। धर्मशाला स्थित होटल कुनाल अभी भी क्वारंटीन सेंटर है। यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों व अधिकारियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। यह होटल मार्च से क्वारंटीन सेंटर है। होटल धौलाधार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
जिला कांगड़ा में कोरोना की दस्तक के बाद से निगम के होटलों को पेड क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। इससे पर्यटन निगम की आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। धर्मशाला में कुनाल होटल को अभी भी पेड क्वारंटीन सेंटर ही बनाया गया हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS