Big News: हिमाचल में मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा तेज, सीएम जयराम ठाकुर को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में बीजेपी में गुटबाजी के चलते अब सूबे में कुछ मंत्रियों के विभाग में फेरबदल की चर्चाओं जोरों पर है। कुछ मंत्रियों की कुर्सी भी जाने की संभावना भी जताई जा रही है। ज्वालामुखी प्रकरण के बाद संगठन पर उठे सवाल के बीच सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली जाएंगे। हाईकमान के बुलावे पर शनिवार शाम को मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं से मिलेंगे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा विधायक रमेश धवाला से हुई उनकी मुलाकात के बाद ही तय हुआ है। बता दें कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हाईकमान से चर्चा के बाद ज्वालामुखी मंडल को भंग किया था। उसके बाद ही धवाला सीएम से मिले थे। वहीं हिमाचल के कुछ मंत्रियों की परफारमेंस से हाईकमान अभी भी संतुष्ट नहीं है।
ऐसे में कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा है, जबकि कुछ को मंत्री पद गंवाना भी पड़ सकता है। हाल ही में एक मंत्री पर अनियमितताओं के आरोप भी लगे थे। इस बारे में भी सीएम से हाईकमान चर्चा कर सकता है।
सीएम का दिल्ली दौरा तय होते ही पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और तीन महासचिव त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल वीरवार शाम जयराम ठाकुर से मिलने ओकओवर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ मुद्दों पर चर्चा की। शनिवार को बैठक के बाद रविवार को सीएम जयराम शिमला लौट आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS