हिमाचल: नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाने को 61 किमी दौड़े दिव्यांग वीरेंद्र

हिमाचल: नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाने को 61 किमी दौड़े दिव्यांग वीरेंद्र
X
कई बार राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह ने एक खास मकसद के साथ 61 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई। दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने और फिट इंडिया का संदेश देने के मकसद से 61 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई।

सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह 8 बजे शुरू हुई दौड़ का जिला मुख्यालय नाहन में 4 बजे समापन हुआ। मीडिया से बात करते धावक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज युवा नशे की जद में फंस चुका है और बड़ी संख्या में युवा नशे का शिकार हो चुके है। उन्होंने कहा कि इस दौड़ के जरिए व युवाओं को नशे जागरूकता का संदेश देना चाहते है। वहीं, उन्होंने युवाओं से यह भी अपील की है कि युवाओं नशा छोड़ कर खेलकूद का नशा करें और खुद को स्वच्छ बनाए। जिला मुख्यालय नाहन पहुंचने पर धावक वीरेंद्र सिंह का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान दिव्यांग के माता-पिता भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह में बचपन से ही कुछ कर गुजरने की जिद थी वीरेंद्र कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जी चुके है। धावक विरेन्द्र सिंह के नाम पहले भी कई रिकॉर्ड दर्ज है। कुछ समय पहले वीरेंद्र सिंह ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देने के लिए शिमला से चंडीगढ़ तक की दौड़ लगाई थी। वीरेंद्र कई चैरिटी रन का भी हिस्सा रह चुके है।

Tags

Next Story