डीएसपी ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों को चेताया, कई चालान भी काटे

देहरा में यातायात नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में रविवार सुबह डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने स्वयं रानीताल में राष्ट्रीय राजमार्ग 88 पर आने-जाने वाली गाडिय़ों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस की इस करवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने यातायात कर नियमों का पालन न करने वालों चालकों को सख्त हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने को चेताया।
इस दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर को पकड़ा जो कि अवैध खनन करके बजरी ढो रहा था। हैरानी की बात यह थी कि ट्रैक्टर के आगे व पीछे नंबर प्लेट भी गायब थी। ऐसे में मौके पर उसका चालान काटा गया। पुलिस प्रशासन ने अब अवैध खनन करने वालों पर भी शिकंजा कस दिया है। रानीताल में बहुत समय से अवैध खनन की शिकायत आ रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS