हिमाचल न्यूज: लगातार हो रही बारिश से शिमला हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित

हिमाचल न्यूज: लगातार हो रही बारिश से शिमला हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित
X
हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में केई स्थानों पर लैंडस्लाइड हो गई है। सोलन जिले में कालका-शिमला हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश से नेशनल हाईवे पर पहाड़ी दरक गई, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। पत्थर इतना बड़ा था कि अगर किसी वाहन पर गिर जाता हो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।

सोलन शहर में घर की छत पर पेड़ गिर गया। घर के लोग बाल-बाल बचे। जिला सोलन में आज भी बारिश हो रही है। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

18 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। पुरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। लाेगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा गया है। बता देें इन दिनों प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं।

Tags

Next Story