भाजपा के पूर्व विधायक चंद्र सेन ठाकुर की कोरोना से मौत

हिमाचल प्रदेश में काेरोना महामारी के चलते काेरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार पढ़ती जा रही है। ऐसे में पूर्व भाजपा विधायक चंद्रसेन ठाकुर भी कोरोना महामारी से जंग हार गए और 76 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा दिया है। चंद्रसेन ठाकुर पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। ऐसे में 3 दिन पहले उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चन्द्र सेन ठाकुर का जन्म 6 जुलाई 1942 को हरिपुर के दशाल गांव में हुआ था। छात्र राजनीति में एबीवीपी मंडी कालेज के संथापक अध्यक्ष रहे।
उसके बाद 5 बार पंचायत प्रधान भी रहे है। साल 1998 में कुल्लू से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे और विधानसभा में प्रखर वक्ता के रूप जाने जाते थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चंद्र सिंह ठाकुर के निधन से पार्टी को भारी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि चंद्र सिंह ठाकुर भाजपा के सच्चे सिपाही थे। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS