कांगड़ा में भारी बारिश के चलते गिरा मकान, लाखों का नुकसान

कांगड़ा में भारी बारिश के चलते गिरा मकान, लाखों का नुकसान
X
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते सहौड़ा गांव में एक और रिहायशी मकान धड़ाम हो गया है। हादसे में परिवार के एक सदस्य को चोटें आई हैं, जबकि अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। तहसीलदार कांगड़ा विजय कुमार सांगा ने इसकी पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते सहौड़ा गांव में एक और रिहायशी मकान धड़ाम हो गया है। हादसे में परिवार के एक सदस्य को चोटें आई हैं, जबकि अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। तहसीलदार कांगड़ा विजय कुमार सांगा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस दो मंजिला स्लेटपोश मकान में परिवार के तीन सदस्य रहते थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह हादसा पेश आया है। वहीं, संबंधित पटवार सर्किल के पटवारी के माध्यम से उन्हें दस हजार रुपए की फौरी राहत भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि सहौड़ा गांव के तिलक राज के घर को भारी क्षति पंहुची है व संबंधित परिवार को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीं घर में रखा तमाम सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बता दें कि कांगड़ा की सहौड़ा पंचायत में बारिश से लगातार नुकसान हो रहा है। अब तक इस गांव में करीब पांच मकान बारिश के चलते ढह चुके हैं। तहसीलदार, कांगड़ा, विजय कुमार सांगा का कहना है कि सहौड़ा गांव के दो मंजिला स्लेटपोश रियाशी मकान बारिश के कारण गिर गया है। परिवार को करीब दो लाख रुपए का नुक्सान हुआ है व विभाग द्वारा उन्हें फौरी राहत दे दी गई है

Tags

Next Story