90 और अंतरराज्यीय रूटों पर आज से दौड़ेगी एचआरटीसी की बसें

90 और अंतरराज्यीय रूटों पर आज से दौड़ेगी एचआरटीसी की बसें
X
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आज से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर बसें दौड़ाने का फैसला लिया है। नवरात्र के मद्देनजर निगम ने 90 रूट बहाल किए हैं। ऐसे में अब यात्रियों को प्रदेश से 150 इंटर स्टेट रूटों पर बस सेवा मिलेगी।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आज से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर बसें दौड़ाने का फैसला लिया है। नवरात्र के मद्देनजर निगम ने 90 रूट बहाल किए हैं। ऐसे में अब यात्रियों को प्रदेश से 150 इंटर स्टेट रूटों पर बस सेवा मिलेगी। निगम प्रबंधन द्वारा शुरूआत में 25 रूटों पर बस सेवा बहाल की गई थी और उसके बाद 35 और रूटों को रिस्टोर किया। ऐसे में अब 90 रूट बहाल करने के साथ अब आंकडा 150 तक पहुंच गया है।

निगम द्वारा रूट रिस्टोर करवाने से राज्य से बाहर सफर करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। राज्य से अंतरराज्यीय रूटों पर मार्च माह से बस सेवा बंद है। अंतरराज्यीय रूटों पर बडे़ अंतराल के बाद बस सेवा बहाल हुई है। ऐसे में बसों में सफर के लिए लोग अच्छा खासा उत्साह दिख रहा है। निगम बसों में आक्यूपेंसी दर 70 से 80 फीसदी तक रिकार्ड की जा रही है। यात्रियों के रिस्पासं को देखते हुए निगम ने रूटों की संख्या को बढ़ाया है।

सूत्रों के मुताबिक निर्णय लिया गया है कि निगम आगामी दिनों के दौरान ही इन रूटों पर रिस्पांस देखेगा। उसके बाद ही शेष रहते रूटों पर बसों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। यात्रियों में खासा उत्साह इंटर स्टेट रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों में खासा उत्साह दिख रहा है। गुरुवार को प्रदेश से इंटर स्टेट रूटों पर निकली कई बसें यात्रियों से पैक हो कर गईं। दूसरे दिन भी बसों में आक्यूपेंसी दर 70 से 80 प्रतिशत तक रिकार्ड की गई है। अब 17 अक्तूबर से नवरात्र शुरू होने जा रहे है। ऐसे में आगामी दिनों में बसों में आक्यूपेंसी दर में और बढ़ोतरी की संभावना है।

Tags

Next Story