HP: दिवाली पर एचआरटीसी चलाएगा स्पेशल बसें, यहां जानें रूट्स

हिमाचल सरकार ने दिवाली के चलते बाहरी राज्यों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की अतिरिक्त 14 बसें चलाने का फैसला लिया है। प्रदेश की ये बसें 11 से 13 नवंबर तक चलेंगी। हिमाचल सरकार ने बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी शिमला, धर्मशाला समेत अन्य मुख्य डिपुओं से दिल्ली के लिए बसें भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दिल्ली आने-जाने वाली ये बसें पंजाब, चंडीगढ़ होते हुए कई स्टेशनों से होकर जाएंगी।
सरकार का स्पेशल बसें चलाने का मकसद यह है कि लोग अपने घर आकर परिवार के साथ दिवाली मना सकें। कोरोना के चलते निर्धारित सभी नियमों का पालन करते हुए इन बसों में सवारियां बैठाएंगे। परिवहन निगम का कहना है कि त्योहार के चलते 40 से 50 सवारियां ज्यादा बैठ सकती हैं।
वहीं एचआरटीसी स्पेशल बसें भेजेगा। सवारियां फोन पर भी अतिरिक्त बसों के लिए आवेदन कर सकेंगी। दिवाली वाले दिन निगम साधारण बसें चलाएगा। ये दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, बैजनाथ और बद्दी से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS