हिमाचल में आज से चलेंगी इंटर स्टेट बसें, परिवहन मंत्री ने दिए आदेश

हिमाचल में आज से चलेंगी इंटर स्टेट बसें, परिवहन मंत्री ने दिए आदेश
X
हिमाचल में सात महिने बाद प्रदेश से बाहर जाने के लिए सरकार ने एचआरटीसी की बस चलाने को आज से हरी झंड़ी दे दी है। सरकार ने अभी नाॅन एसी बसोें को ही चलाने की अनुमति दी है।

हिमाचल में सात महिने बाद प्रदेश से बाहर जाने के लिए सरकार ने एचआरटीसी की बस चलाने को आज से हरी झंड़ी दे दी है। सरकार ने अभी नाॅन एसी बसोें को ही चलाने की अनुमति दी है। इसमें रात्रि बसेें भी शामिल हैं। पहले चरण में सरकार ने चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अम्बाला, हरिद्वार जैसे रूटों पर बस चलाने की अनुमति दी है। हांलाकि यह फैसला कैबिनेट की बैठक में होना था। परन्तु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कोरोना पाॅजिटिव होने से कैबिनेट बैठक नहीं हो सकी।हिमाचल के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर अंतरराज्यीय बसें चलाने के आदेश दिए हैं।

प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि नवरात्रों और त्यौहारों के मद्देनजर लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। पिछले कुछ समय से आम लोग भी अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की मांग कर रहे थे। क्योंकि अभी तक वो लोग ही आसानी से प्रदेश में आ-जा पा रहे थे, जिनके पास अपने वाहन थे या टैक्सियों का किराया दे सकते थे। सरकार ने बसों के परिचालन के लिए एसओपी भी जारी कर दी है

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में इंटर स्टेट बसों की एसओपी को लेकर बैठक हुई है, जिसमें सभी मसलों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 14 अक्तूबर से बसों को चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ विशेष क्षेत्रों के लिए बसों को चलाया जा रहा है और जो एसओपी बनाई गई है, उसका पूरी तरह से अनुसरण किया जाएगा। इस मामले को अब कैबिनेट में ले जाने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि कैबिनेट से पहले ही निर्णय हो चुका है। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए कहा था। मुख्यमंत्री से बात करने के बाद यह निर्णय ले लिया गया है।

इन 25 रूटों पर दौड़ेंगी बसें

सरकार के आदेश के बाद प्रथम चरण में 25 इंटर स्टेट रूटों पर अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरंभ की जाएंगी। इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अंबाला, हरिद्वार इत्यादि रूटों पर सबसे पहले बस चलाने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Next Story