किसान मोर्चा हर बूथ पर बनाएगा 10 प्रहरी, जागरूक करने के लिए होंगी नुक्कड़ सभाएं

किसान मोर्चा हर बूथ पर 10 प्रहरी नियुक्त करेगा और किसानों को जागरूक करने के लिए हर जगह नुक्कड़ सभाएं की जाएगी। किसान मोर्चा की खुंडिया के थलाकन में पौधारोपण के साथ सम्पन्न हुई बैठक में किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने सभी को जानकारी दी। इसके अलावा बैठक में आगामी रणनीति भी बनाई गई और किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को भी किसान मोर्चा की एक बिशेष बैठक नाहलियाँ में सम्पन्न होगी।
किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश चंद राणा की अध्यक्षता में थलाकन में पौधारोपण किया गया। जिसमें विशेष रुप से संगठनात्मक जिला देहरा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान मोर्चा जिला देहरा संगठनात्मक महामंत्री संजय राणा, मंडल अध्यक्ष मान चंद राणा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय राणा, जिला युवा मोर्चा सचिव अश्विनी, वर्तमान सुरानी प्रधान दिलीप सिंह, पूर्व प्रधान बलाहर, राजेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष तिलक राज, महिला मोर्चा मंडल सचिव सरिता धीमान, सचिव सरोज राणा और नारी शक्ति भी मौजूद रही। सभी मंडल कार्यकर्ताओं, नारी शक्ति ने पौधा रोपण में अपना योगदान दिया और सबको पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया ताकि वातावरण शुद्ध रहे और प्रकृति अपना संतुलन बनाये रखे। प्रकाश चंद, किसान मोर्चा अध्यक्ष
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS