मौसम की जानकारी: लगातार हो रहीे बर्फबारी से कांपा लाहुल-स्पीति, रात का तापमान पहुंचा माइनस 7 डिग्री

हिमाचल के शीत मरुस्थल लाहुल-स्पीति का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। लाहुल के अधिकतर क्षेत्रों में रात के समय तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इससे घाटी में रात के समय ज्यादा ठंड हो रही है। हालांकि पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया था, जिससे दिन के समय तो धूप खिल रही है, लेकिन रात के समय तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। यही नहीं, लाहुल-स्पीति के कई गांवों में कुछ दिन पहले बर्फ की चादर बिछ गई है।
लाहुल में पहली बार लोगों को एक जगह से दूसरी जगह या जिला से बाहर आना-जाना आरामदायक हो रहा है। गांवों में बर्फ जरूर है, लेकिन सड़कें वाहन चलाने योग्य हैं। हालांकि सुबह-शाम कई जगह सड़कें जम रही हैं, लेकिन दिन के समय सड़कों से होकर लोगों का सफर कुल्लू-मनाली की तरह हो गया है। वहीं, शुक्रवार को लाहुल-स्पीति कांग्रेस ने बर्फबारी के दौरान लाहुल-कुल्लू की कनेक्टिविटी के साथ-साथ केलांग-उदयुपर में हर समय रखने को लेकर उपायुक्त लाहुल-स्पीति से भी मुलाकात की है।
प्रदेश किसान कांग्रेस के संयोजक एवं प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि शुक्रवार को उपायुक्त से मिले हैं। उन्होंने मुख्य मार्ग को बहाल रखने की मांग की है। उधर, उपायुक्त ने बीआरओ से भी मुख्य मार्ग को बहाल रखने के लिए कहा है। अनिल सहगल ने बताया कि लाहुल में बीते दिनों बर्फबारी हुई थी। इसके बाद से मौसम साफ चल रहा है।
लाहुल की चंद्रावैली के यांगला, कोकसर, तोद वैली के तिंनो, योचे, वैरियो, दारचा, गाहर वैली के कारदंग, प्यूकर लापचंग, ग्वांजंग, पटन वैली के मूलिंग, बरगूल, मयाड़ के वैली के गांवों में बर्फ है, लेकिन सभी क्षेत्रों में वाहन दौड़ रहे हैं। मार्ग बिलकुल सही हैं। उनका कहना कहना है कि तापमान रात को माइनस सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट आ जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS