Mausam ki Jankari: इस बार दिवाली पर भीगेगा हिमाचल, 4 दिन मौसम खराब रहने का अनुमान

Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने एक दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दीवाली के बाद एक दिन के लिए भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सूबे में 13 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होगी और मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। हालांकि, चार दिन तक सूबे में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 17 नवंबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
13 नवंबर को सूबे के केवल ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद तीन दिन यानी 14 से 17 नवंबर तक मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। 15 नवंबर के लिए येलो अलर्ट है और पूरे प्रदेश मे बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में चार दिन में केवल एक ही दिन बारिश की संभावना जताई गई है।
बुधवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली रहेगी। प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज हुई है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, कांगड़ा 26.2, भुंतर 26.1, बिलासपुर-नाहन 26.0, हमीरपुर 25.8, सुंदरनगर 25.6, चंबा 24.8, धर्मशाला 19.8, शिमला 19.6, कल्पा 16.6, डलहौजी 12.9 और केलांग में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, केलांग का न्यूनतम पारा शून्य से नीचे माइनस में चला गया है। वहां न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS