Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बर्फबारी से सड़कों पर जमने लगी बर्फ, लाहौल घाटी में पारा माइनस 5 डिग्री

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बर्फबारी के बाद अब मौसम में ठंडक बढ़ी है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडक में इजाफा हुआ है और लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद अब यहां सैलानी उमड़ रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोग और कारोबारी काफी खुश हैं। इनका कहना है कि बर्फबारी के बाद घाटी में पर्यटकों का आना-जाना भी आरम्भ हो गया है।
वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। लाहौल घाटी में न्यूनतम पारा माइनस 5.5 डिग्री तक लुढ़क गया। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिरा है। वहीं, शिमला में पारे में गिरावट दर्ज हुई है। रोहतांग और लाहौल में बर्फबारी के बाद धूप खिलने से बर्फ पिघलने लगी है। लेकिन, पिघलने के बाद सड़कों पर बहने वाला पानी अब जमने लगा है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ी है और हादसों का खतरा बढ़ा है।
मनाली प्रशासन ने भी सर्दियों के मौसम में घाटी में होने वाली बर्फबारी से निपटने के लिए अपने इंतजाम किए हैं। मनाली एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि सर्दियों का दौर शुरू हो गया है। मनाली प्रशासन ने मौसम से निपटने के लिए अपनी सभी इंतजाम पूरे कर दिए हैं। सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। रमन घरसंगी ने बताया कि बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले वाहनों को अभी गुलाबा चेकपोस्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं है। जब मौसम और सड़क साफ होगी, उसके बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
हिमाचल में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शिमला में पारा 10 डिग्री, मनाली में 2.3 डिग्री, कुफरी 8.5, कल्पा 1.1, केलांग में -5.6, मंडी में 10 डिग्री और ऊना और डलहौजी में 10 डिग्री के करीब तापमान रिकॉर्ड हुआ है। सूबे में सबसे अधिक तापमान 30.7 डिग्री ऊना में रिकॉर्ड हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS