Mausam ki Jankari: बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना, अगले एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा वेदर

Mausam ki Jankari: बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना, अगले एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा वेदर
X
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फबारी से यहां का मौसम भी सुहावना हो गया है। यहां रात को इतनी ठंड हो जाती है कि लोग घरों से बाहर आने में कतरा रहे हैं।

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फबारी से यहां का मौसम भी सुहावना हो गया है। यहां रात को इतनी ठंड हो जाती है कि लोग घरों से बाहर आने में कतरा रहे हैं। इन दिनों राजधानी शिमला और डलहौजी से भी ज्यादा सर्द इन दिनों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में रात का मौसम बहुत अधिक ठंडा हो गया है।

वहीं राज्य के मैदानी जिलों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जबकि मनाली के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ौत्तरी दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों की जगह मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान कम होता जा रहा है। उधर, रविवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ प्रदेश भर में धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।

बर्फबारी से मौसम में लगातार ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने पांच दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार रात से रविवार सुबह आठ बजे तक रिकॉर्ड हुए न्यूनतम तापमान में नाहन में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई। उधर, रविवार को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर हल्के बादल छाए रहे और रोहतांग में फाहे गिरे। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है।

Tags

Next Story