मनाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्या है पीएम का शेडूयूल यहां जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंच गए हैं। दस साल का इंतजार खत्म होने जा रह है। लाहौल स्पीति के लिए यह समा किसी उत्सव से कम नहीं है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3200 करोड़ की लागत से बनी यह टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई (10040 फीट) पर हाईवे पर बनी है। टनल की शुरुआत से सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी। साथत ही मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंचा जा सकता है। पीएम मोदी फिलहाल, मनाली पहुंच गए हैं। सासे हेलीपेड पर सीएम जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया है।
पीएम मोदी हवाई जहाज से दिल्ली से सुबह सात बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना हुए। यहां से 7:55 बजे मनाली के सासे हेलीपैड के लिए उड़ान भरी। 9:10 बजे मनाली में उनका हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। इसके बाद मोदी सड़क मार्ग से सासे गेस्ट हाउस जाएंगे। 9:35 पर साउथ पोर्टल, 10 से 11:45 बजे तक उद्घाटन समारोह चलेगा। 11:50 पर पीएम टनल से होकर नॉर्थ पोर्टल औरर 12 से 12:45 तक सिस्सू में जनसभा करेंगे। इसके बाद 12:50 पर वापस टनल होकर सोलंगनाला पहुंचेंगे और भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे।
दोपहर बाद 2:05 बजे सासे हेलीपैड रवाना होंगे और 2:20 पर चंडीगढ़ रवाना होंगे। चंडीगढ़ से 3:40 पर वह हवाई जहाज से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। टनल में हर 150 मीटर की दूरी पर टेलीफोन सुविधा होगी। 60 मीटर पर हाइड्रेंट, हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास, प्रत्येक 2.2 किमी में वाहन मोड़ सकेंगे। हर 1 किमी में हवा की गुणवत्ता चेक होगी। हर 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS