हिमाचल में मानसूनी बारिश से 142 लाेगों की गई जान

हिमाचल में भारी बारिश से अभी तक 28211.37 लाख रुपये की क्षति हो चुकी है। प्रदेश में 142 लोगों की जान गई है जबकि चार लोग लापता हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 27 लोगों ने जान से हाथ धोया है।
बिलासपुर जिले में सबसे अधिक 190 लाख की क्षति का आकलन किया गया है। जिला शिमला में 81 लाख की क्षति हुई है। प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार 24 जून, 2020 के बाद से अभी तक की क्षति का विवरण इस प्रकार है।
जिला बिलासपुर 190.26 लाख, चंबा 50.64, हमीरपुर 61.46, कांगड़ा 90.46, किन्नौर 48.54, कुल्लू 6.3, लाहौल स्पीति 2.4, मंडी 169.36, शिमला 81.56, सिरमौर 2.95, सोलन 25.08 और ऊना 28.68 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 46 पशु मारे गए हैं।
दो पक्के मकान और 63 कच्चे मकान पूरी तरह से टूट गए हैं। 37 पक्के मकान और 265 कच्चे मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। पांच दुकानें और 308 गोशालाएं, घराट और श्मशानघाटों को क्षति पहुंची है। इनको 332.81 लाख का नुकसान हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS