चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, दो गाड़ियों हुईं क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के आस पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर अचानक पहाड़ से पत्थर गिरे से गई गाड़ियों में नुकसान हुआ है। पत्थरों की चपेट में दो वाहन भी आए। गरिमत रही की किसी को भी कोई चोटें नहीं आयी हैं। यह घटना रविवार शाम की है। जबकि कारों को काफी नुकसान हुआ है। इस कारण नेशनल हाईवे करीब आधा घंटा बंद रहा। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पत्थरों का सैलाब हाईवे पर आ गया। ऐसे में वहां से गुजर रही दो कारें इसकी चपेट में आ गईं। इसके बाद हाई-वे पूरी तरह से बंद हो गया।
प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और आधे घंटे के अंदर मार्ग को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया। हालांकि लोग डर के कारण काफी देर तक वहां से नहीं गुजरे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वाहन गुजारे गए, जिसके बाद हाईवे पूरी तरह से बहाल हो सका। बता दें कि यहां फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है और इसके लिए पहाड़ों को काटा जा रहा है। हालांकि रविवार को काम पूरी तरह से बंद था, लेकिन फिर भी पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर गिरे। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हाई-वे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS