शिमला पहुंचा पंजाब में जलाई गई पराली का धुआं, राजधानी में छाई धुंध

पंजाब की पराली का धुआं राजधानी शिमला तक पहुंच गया है। शिमला में बीते तीन चार दिनों से धुंध दिखाई दे रही है। हालांकि लोग इसे मौसम की करवट मान रहे है मगर यह पूरी तरह से मौसम की करवट नहीं है। शिमला में गिर रही धुंध में पंजाब में जलाई जा रही पराली का धुआं मिश्रित है। जो कुछ दिनों से लगातार शिमला में देखा जा रहा है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मानसून के रूखस्त होने के बाद से मौसम साफ बना हुआ है।
मगर मौसम विभाग की मानें तो शिमला सहित राज्य के अन्य स्थानों पर घिर रही धुंध में पंजाब में जलाई जा रही पराली का धुआं भी शामिल है, जिसके चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में घिर रही धुंध में पराली का धुंआ भी शामिल है। इसके अलावा पेडों से गिर रही पोलन भी धुध में मिश्रित हो रही है।
तापमान लगा गिरने
प्रदेश में बीते कुछ दिन से तापमान में गिरावट देखी गई है। शुक्रवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति के केलांग में न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री, जबकि अधिकतम पारा 19 डिग्री दर्ज हुआ है। सुबह और शाम सूबे में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
क्या बोला मौसम विभाग
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि मैदानी इलाकों में जलाई जा रही पराली का प्रदूषण हवाओं से पहाड़ों की तरफ आता है, जिससे शाम को धुंध छाने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ बना रहेगा। तापमान में अब गिरवाट आनी शुरू हो गई है। केलांग में तापमान लुढ़कर 3 डिग्री पहुंच गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS