कांगड़ा एयरपोर्ट पर 12 से शुरू होगी स्पाइस जेट की नई फ्लाइट, टूरिज्म सेक्टर को मिलेगी रफ्तार

कांगड़ा एयरपोर्ट पर 12 से शुरू होगी स्पाइस जेट की नई फ्लाइट, टूरिज्म सेक्टर को मिलेगी रफ्तार
X
हिमाचल में कोरोना के चलते बंद पड़े कांगड़ा एयरपोर्ट पर 12 अक्टूबर से दिल्ली-धर्मशाला स्पाइस जेट की नई विमान सेवा शुरू हो रही है। नई फ्लाइट सुबह 9 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी और 9:20 बजे वापिस दिल्ली लौटेगी।

हिमाचल में कोरोना के चलते बंद पड़े कांगड़ा एयरपोर्ट पर 12 अक्टूबर से दिल्ली-धर्मशाला स्पाइस जेट की नई विमान सेवा शुरू हो रही है। नई फ्लाइट सुबह 9 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी और 9:20 बजे वापिस दिल्ली लौटेगी। नई फ्लाइट के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया और स्पाइस जेट की 2-2 हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त पवन हंस हेलीकॉप्टर की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

कोरोना काल में संकट से जूझ रहा हिमाचल का टूरिज्म सेक्टर अब रफ्तार पकड़ने लगा है। कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्लाइट्स पहले भी जाती हैं, लेकिन अब नई फ्लाइट शुरू हो रही है। कांगड़ा एयरपोर्ट में इस नई फ्लाइट के शुरू होने से कांगड़ा एयरपोर्ट, पर्यटन कारोबारियों सहित टैक्सी आपरेटर्स को लाभ मिलेगा। बॉर्डर खुलने के बाद पर्यटन गतिविधियां जिला में बढ़ी हैं। अब कांगड़ा एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइटस की सुविधा से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए हवाई सेवा में भी इजाफा होने जा रहा है।

गौरतलब है कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर वर्तमान में एयर इंडिया की 2 और स्पाइस जेट की 1 फ्लाइट संचालित की जा रही है, जबकि 12 अक्तूबर से स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू होने से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए 4 विमान सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। टैक्सी ड्राइवर नरेश कुमार का कहना है कि कोरोना के चलते कामकाज ठप था, सरकार द्वारा बॉर्डर खोलने के बाद टैक्सी कारोबार पटरी पर आने लगा है।


Tags

Next Story